New Tax Regime में 7 नहीं बल्कि 7.80 लाख तक पर नहीं लगेगा टैक्स

कुछ साल पहले वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने एक नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) शुरू की थी. इसके तहत टैक्स (Income Tax) काटे जाने के स्लैब्स की संख्या को थोड़ा बढ़ाया गया, लेकिन टैक्स की दर को घटा दिया गया. अगर इस साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो इस बार नए टैक्स रिजीम को चुनने वालों को 7 लाख रुपये तक पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. भले ही सरकार ने आपको 7 लाख रुपये तक की सैलरी (Salary) पर नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स (Tax) छूट दी है, लेकिन अगर आपकी सैलरी 7.80 लाख रुपये तक भी है, तो भी आपको नई टैक्स व्यवस्था में फायदा होना वाला है. आइए समझते हैं कैसे.

सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था की तुलना में नई टैक्स व्यवस्था को अधिक आकर्षक बनाने के लिए पिछले बजट में इसके में कुछ बदलाव किए हैं. इसके तहत एक तो आपको 3 लाख रुपये तक पर कोई टैक्स नहीं चुकाना है. वहीं अगर आपकी टैक्सेबल इनकम 7 लाख रुपये तक है तो आपको 3-7 लाख रुपये यानी बचे हुए 4 लाख रुपयों पर टैक्स छूट भी मिल जाएगी. साथ ही सरकार ने इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए दो तरह के डिडक्शन का फायदा दिया है.

1- स्टैंडर्ड डिडक्शन

नौकरीपेशा लोगों को पुरानी टैक्स व्यवस्था में 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है. यानी भले ही आपकी सैलरी कितनी भी हो, आपको 50 हजार रुपये पर कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा. पिछले बजट में इसे नई टैक्स व्यवस्था में भी शामिल कर लिया गया. इस तरह आप को 7 लाख नहीं, बल्कि 7.50 लाख रुपये तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, क्योंकि 50 हजार रुपये तो स्टैंडर्ड डिडक्शन की वजह से आपकी टैक्सेबल इनकम से कम हो जाएंगे.

2- कॉरपोरेट नेशनल पेंशन सिस्टम

आप एंप्लॉयर के जरिए एनपीएस (NPS) में कॉन्ट्रिब्यूशन लेकर स्टैंडर्ड डिडक्शन के ऊपर कुछ अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. किसी भी कर्मचारी को एनपीएस पर जो टैक्स छूट मिलती है, वह 80CCD के तहत मिलती है. इसमें भी दो सब-सेक्शन हैं- 80CCD(1) और 80CCD(2). वहीं 80CCD(1) का एक और सब सेक्शन हैं 80CCD(1B). इसमें आप 80CCD(1) के तहत 1.5 लाख रुपये और 80CCD(1B) के तहत 50 हजार रुपये की छूट तो पाते ही हैं, लेकिन 80CCD(2) आपको इस 2 लाख रुपये के भी ऊपर इनकम टैक्स में छूट देगा.

कैसे 7.80 लाख रुपये तक की सैलरी होगी टैक्स फ्री?
मान लेते हैं कि आपका 7.80 लाख रुपये का पैकेज है. ऐसे में आपकी बेसिक सैलरी आपके सीटीसी का कम से कम 50 फीसदी होगा. मतलब आपकी बेसिक सैलरी हुई 3.90 लाख रुपये. 80CCD(2) के तहत आप अपने एंप्लॉयर से कॉरपोरेट एनपीएस अकाउंट में इसका 10 फीसदी यानी 39 हजार रुपये तक निवेश करवा सकते हैं, जिस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. तो अगर आपकी सैलरी 7.80 लाख रुपये है तो उस पर 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा और 39 हजार रुपये के कॉरपोरेट एनपीएस पर टैक्स छूट मिलेगी. इस तरह आपको कुल मिलाकर 89,000 रुपये तक का डिडक्शन मिलेगा, जिसकी वजह से आपकी टैक्सेबल इनकम 7 लाख रुपये से कम (6.91 लाख रुपये) रह जाएगी और आप पर टैक्स देनदारी जीरो हो जाएगी.
क्या करना होगा ये छूट पाने के लिए?
अधिकतर कंपनियां एनपीएस की सुविधा देती ही हैं. आप अपनी कंपनी के एचआर से बात कर के एनपीएस में निवेश करवा सकते हैं. यह निवेश आपकी बेसिक सैलरी से होता है और इसका नतीजा ये होगा कि आपको हर महीने मिलने वाली इनहैंड सैलरी कम हो जाएगी. अच्छी बात ये रहेगी कि आप अतिरिक्त टैक्स छूट पा सकेंगे. अगर आपकी कंपनी में एनपीएस की सुविधा नहीं है तो एक बार एचआर से बात करें, वह आपको इस पर गाइड करेंगे.

80CCD(2) के तहत कैसे मिलेगी अतिरिक्त छूट
इसके तहत आपको एंप्लॉयर की तरफ से आपके एनपीएस में किए गए निवेश पर छूट मिलेगी. तमाम बिजनेस इस निवेश को अपने प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट में बिजनेस एक्सपेंस की तरह दिखाकर टैक्स छूट पाते हैं. इसके तहत आप प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 10 फीसदी तक एनपीएस में निवेश करवा सकते हैं और उस पर आपको टैक्स छूट मिलेगी. वहीं अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो यह आंकड़ा आपके लिए 14 फीसदी तक हो सकता है.

Latest News

Battery EPR Annual Compliance in India

Battery EPR Annual Compliance in India

Learn how to submit Battery EPR annual compliances in India, including filing process, required documents, CPCB guidelines, deadlines, and compliance reporting for battery waste management. Extended Producer Responsibility (EPR) Compliance is an important environmental compliance process introduced under the Battery Waste Management Rules, 2022 by the Government of India and implemented by the Central Pollution Control Board (CPCB).

Amazon, Flipkart पर BIS की Raid! में खुली पोल! गोदाम में घुसते ही गीजर से जूतों तक सब मिला नकली

Amazon, Flipkart पर BIS की Raid! में खुली पोल! गोदाम में घुसते ही गीजर से जूतों तक सब मिला नकली

BIS ने दिल्ली में बड़े ई-कॉमर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स पर छापेमारी कर हज़ारों घटिया प्रोडक्ट जब्त किए हैं. प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB) की रिपोर्ट के मुताबिक

Bansal Trading Company a Trusted Supplier and Distributor of CED Coating Materials

Bansal Trading Company a Trusted Supplier and Distributor of CED Coating Materials

At Bansal Trading Company, we understand the importance of quality coatings in protecting and enhancing industrial and consumer products.

सही पैकर्स और मूवर्स कंपनी कैसे चुनें?

सही पैकर्स और मूवर्स कंपनी कैसे चुनें?

जब आप अपने घर, ऑफिस या सामान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बना रहे हों, तो एक भरोसेमंद पैकर्स और मूवर्स कंपनी चुनना बहुत जरूरी है।

Cold Cream Ingredients Distributor and Supplier

Cold Cream Ingredients Distributor and Supplier

Bansal Trading Company partners with globally renowned manufacturers to ensure their clients have access to premium raw materials and Cold Cream Ingredients.

जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद

जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद

करवा चौथ में मुख्यतः पहले गौरी गणेश की पूजा होती है. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है. इस बार करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम 05.45 बजे से शाम 07.01 तक रहेगा.

15 मिनट में पेपर कप में रखी चाय बन जाती है जहर, जानें IIT स्टडी में क्या हुआ खुलासा

15 मिनट में पेपर कप में रखी चाय बन जाती है जहर, जानें IIT स्टडी में क्या हुआ खुलासा

पर्यावरण और सेहत के लिए हानिकारक होने के कारण प्लास्टिक कप को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. लेकिन क्या ईको फ्रेंडली माने जाने वाले पेपर कप केमिकल फ्री हैं? IIT की स्टडी से इसका चौंकाने वाला जवाब सामने आया है.

अगस्त में होगी यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की परीक्षा

अगस्त में होगी यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23,24,25 अगस्त और 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है.

सालाना सैलरी 7.75 लाख रुपये तो नहीं लगेगा एक रुपया भी इनकम टैक्स

सालाना सैलरी 7.75 लाख रुपये तो नहीं लगेगा एक रुपया भी इनकम टैक्स

अगर किसी व्‍यक्ति की सैलरी या सालाना कमाई 7.75 लाख से एक भी रुपये ज्‍यादा है और वह New Tax Regime चुनता है तो उसे संशोधित टैक्‍स स्‍लैब के अनुसार 10% टैक्‍स देना होगा.

50 हजार से 1 लाख वालों की सैलरी के लिए New Tax Slab बेहतर या OLD ही गोल्ड

50 हजार से 1 लाख वालों की सैलरी के लिए New Tax Slab बेहतर या OLD ही गोल्ड

लोगों को टैक्‍स सेविंग को लेकर बड़ा कंफ्यूजन है कि अगर उनकी सैलरी 50,000 रुपये है या 1 लाख रुपये है तो उन्‍हें कौन सा टैक्‍स रिजीम चुनना चाहिए.

Recent News